अचल संपत्ति (Immovable Property) में मुख्य रूप से निम्नलिखित संपत्तियां शामिल हैं
1. भूमि और प्लॉट: खाली या विकसित भूमि जो व्यावसायिक या आवासीय उपयोग में ली जा सकती है।
2. मकान और अपार्टमेंट: आवासीय संपत्तियाँ जैसे- घर, फ्लैट, अपार्टमेंट।
3. व्यावसायिक संपत्तियाँ: दुकानें, ऑफिस बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल आदि।
4. फैक्ट्री और उद्योग: विनिर्माण और उत्पादन से संबंधित संपत्तियाँ।
5. फार्महाउस और बाग़: कृषि और बागवानी से संबंधित संपत्तियाँ।
अतः संबंधित राजकीय कार्मिक एवं परिवारजन (पत्नी/संतानों) के नाम से क्रय शुदा/दर्ज/रजिस्टर्ड/भागीदारी वाली अचल सम्पतियों का विवरण (IPR 2025) भरते समय ऑनलाइन भरना अनिवार्य एवं आवश्यक है।
नोट – अचल संपत्ति विवरण (IPR 2025) भरते समय निम्न चल संपत्तियों (movable properties) को ऑनलाइन भरना वैकल्पिक है।
चल संपत्ति (movable property) में वे सभी संपत्तियाँ शामिल हैं जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाई जा सकती हैं। इसमें मुख्य रूप से सभी प्रकार के वाहन, फर्नीचर और घरेलू उपकरण, ज्वेलरी और आभूषण, कलाकृतियाँ और संग्रहणीय वस्तुएँ, चित्र, मूर्तियाँ, सिक्के, पुस्तके, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्यावसायिक उपकरण, मशीनरी, टूल्स आदि शामिल हैं।